फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने हैलट में कराया भर्ती, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Sat, 09 Nov 2024 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व पार्षद ने बताया कि नवजात को देखकर लग रहा था कि उसका जन्म शुक्रवार सुबह ही हुआ है। नाभी से जुड़ा नाड़ा तक नहीं कटा था। सांसें भी बेहद धीमी चल रही थीं।
विज्ञापन
नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अशोक नगर क्षेत्र में झोले में डालकर नवजात को कोई कूड़े के ढेर में फेंककर चला गया। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

सफाई कर्मी हेमराज ने बताया कि झोले को अखबार में लपेटा गया था। क्षेत्र की पूर्व पार्षद नमिता मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को साफ कर उसे कपड़े पहनाए। पूर्व पार्षद ने बताया कि नवजात को देखकर लग रहा था कि उसका जन्म शुक्रवार सुबह ही हुआ है। नाभी से जुड़ा नाड़ा तक नहीं कटा था। सांसें भी बेहद धीमी चल रही थीं। गनीमत रही कि सफाई कर्मी ने समय रहते देख लिया नहीं तो कुत्ते नवजात को नोच सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें