यूपी के इटावा जिले में प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा धनगर को धंकड़ लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसमें संशोधन करने की मांग की है। कहा कि आयोग ने धनगर समाज की वंशवेल को समाप्त करने का प्रयास किया है।
उन्होंने नाम लिए बगैर आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया पर निशाना साधा। कहा कि समाज का अपमान करने वालों को याद रखने की जरूरत है। बघेल ने मोदी सरकार की कई योजनाओं के साथ गोशाला निर्माण के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम की भी सराहना की।