फतेहपुर में बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत टी-18 ट्रेन से मवेशी टकरा गया। लोको पायलट ने स्टेशन के आउटर पर ट्रेन को रोककर रेलवे प्रशासन को सूचना दी। 16 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
वंदे भारत टी-18 ट्रेन जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना हुई स्टेशन के दुर्गा मंदिर के पास छुट्टा मवेशी आ गया। चालक ने स्टेशन के चार नंबर ट्रैक पर ट्रेन रोक कर रेलवे प्रशासन को सूचना दी। जीआरपी, आरपीएफ व यातायात प्रभारी मौके पर पहुंच गए।
इंजन की जांच के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शाम 6.49 बजे ट्रेन स्टेशन पर रुकने के बाद 7.05 बजे रवाना हुई। इससे पहले भी वंदेभारत एक्सप्रेस कई बार हादसे का शिकार हो चुकी है। वंदेभारत एक्सप्रेस पर कई बार पत्थर बरसाए गए। जिसके बाद इसे कड़ी सुरक्षा में निकाला जाने लगा है।