जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाया में सुबह एक मकान के पीछे से दो गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में विहिप कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम कोंच गुलाब सिंह और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने अवशेष मिलने वाले स्थान के पास स्थित मकान से कच्चा और पका मांस भी बरामद कराया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे दो गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंचे विहिप के नगर अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।