फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग पकड़ा, लाखों का माल बरामद, दिल्ली, कानपुर की कई वारदातों को कबूला

Thu, 16 May 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
जानकारी देते एसएसपी कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने दिल्ली, कानपुर समेत कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से चोरी के लाखोें के जेवर और नगदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


गुुरुवार को सदर कोतवाली प्रभारी भीमसेन पोनिया के नेतृत्व में टीम ने नारायण टाकिज के पास से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मोनू वर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी कांशीराम कालोनी पनकी कानपुर, सलमान उर्फ सरफराज पुत्र नसीम निवासी अनवरगंज रैकसीन मार्केट फूल वाली गली कानपुर, शहनवाज पुत्र कमरुद्दीन निवासी कानूनगोयान कन्नौज और मुस्लिम पुत्र आसिफ निवासी ईदगाह कांशीराम कालोनी कन्नौज की गई।

 
Trending Videos
विज्ञापन

गिरोह बनाकर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक ज्वैलरी की दुकान से चोरी की थी

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने आठ लाख रुपये की कीमत के जेवर, 2.37 लाख रुपये, एक तमंचा और तीन मोबाइल बरामद किए। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि  इन लोगों ने गिरोह बनाकर दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथी मार्केट में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान से चोरी की थी। इसके अलावा कानपुर के नौबस्ता और अनवरगंज में चोरी की। इनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कोतवाली पुलिस की सराहना की है।

शहर के इन इलाकों में की थी चोरी
गिरोह के बदमाशों ने 21 फरवरी 2019 की रात सिपाही ठाकुर में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पा मिश्रा के घर चोरी की थी। 27 जुलाई 2018 को विनोद दीक्षित अस्पताल के पास विपिन की दुकान और 10 मई को बुलाकीपुर्वा निवासी रामनरेश, 6 नवंबर 2018 को यशोदानगर निवासी सीताकुमारी और एक नवंबर 2018 को मुबारकपुर टीला में रहने वाले राहुल के घर चोरी की थी।

पुलिस की कहानी में झोल
चोरियों के आरोप में पकड़े गए बदमाशों की तैयार की गई पुलिस की कहानी में झोल है। चर्चा है कि पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा था। वहीं पुलिस कानून गोयान मोहल्ले में रहने वाली पुष्पा मिश्रा के घर में इसी गिरोह के बदमाशों द्वारा चोरी का दावा कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद फोटो में पकड़े गए लोगों में से शिनाख्त नहीं हो सकी। इस सवाल पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें