फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरेपुर में खुरपका-मुंहपका से 50 पशु बीमार

विज्ञापन
जीरेपुर में खुरपका व मुंहपका से बीमार गाय। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के जीरेपुर गांव में खुरपका और मुंहपका रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में 50 से भी अधिक पशु बीमार है। बीमारी की चपेट में आने से एक बछिया की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद पशु चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

जीरेपुर गांव में पशुओं में खुरपका व मुंहपका रोग तेजी से फैलता जा रहा है। करीब एक पखवाड़े पूर्व इसकी शुरुआत हुई थी। गांव के वीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि बीमारी के कारण सोमवार को एक बछिया की मौत हो गई थी। उनकी एक भैंस बीमार है। गांव के ललित द्विवेदी, गोविंद सविता, मोहित मिश्रा, पिंकू दीक्षित, भगवानदास, गणेश, विनोद पाल, रमेश दुबे सहित कई पशुपालकों की गाय व भैंस खुरपका-मुंहपका रोग से पीड़ित हैं। पशुपालकों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद पशु डॉक्टर गांव में नहीं आए हैं। पशुओं में बीमारी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अटल यादव ने बताया जीरेपुर गांव के पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग फैलने की जानकारी नहीं है। गांव-गांव टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीम भेजकर बीमार पशुओं का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें