फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनिल ने एक और चांदना ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अखिल भारतीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक देहरादून में हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीते। भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत अनिल श्रीवास्तव ने पुरुष एकल वर्ग (50 वर्ष) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आईआईटी कानपुर में कार्यरत चांदना दत्ता ने अलग-अलग वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


अनिल श्रीवास्तव ने दिल्ली के विक्रम भसीन को 21–08, 15–21, 21–15 से पराजित किया। इसी वर्ग में अर्जुन सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर की चांदना दत्ता ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

उन्होंने महिला एकल 55 वर्ष के वर्ग में शरली भारद्वाज को 21–14, 21–17 से, महिला युगल 55 वर्ष में रश्मि ठकराल के साथ मिलकर नीरा पारीछा और तारामती परमार को 21–7, 21–9 से और मिश्रित युगल के 55 वर्ष में जितेंद्र बिष्ट के साथ जोड़ी बनाकर कंवलजीत सिंह और प्रतिभा टंडन को 21–17, 21–10 से स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मिश्रित युगल 55 वर्ष वर्ग में पवन गुप्ता और खेमा गुप्ता की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें