पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध युवक ने जहर पीया
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के विशुनगढ़ में छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को छोड़कर उसकी पत्नी ने छोटे भाई का दामन थाम लिया। पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध युवक ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी दीपक पुत्र महेश चंद्र कठेरिया ने छह माह पूर्व कानपुर में सपना नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। पत्नी के संबंध दीपक के छोटे भाई रवी से हो गए। कुछ दिनों बाद ही सपना ने दीपक को छोड़कर रवि को अपना लिया।
पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध दीपक उदास रहने लगा। रविवार को इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने दीपक को पीट दिया। परिजनों की पिटाई व पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध दीपक ने जहर पी लिया।
दीपक की मां सुमन देवी ने उसे गंभीर हालत में ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।