फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, नाराज पति फांसी पर झूला, जानें पूरा मामला

Wed, 31 Aug 2022 05:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बिसंडा थाना क्षेत्र में पत्नी रक्षाबंधन को मायके चली गई थी और तब से ससुराल नहीं आई थी। इससे नाराज पति फांसी पर झूल गया। परिजनों के मुताबिक पत्नी के मायके से नहीं आने के चलते युवक परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहाग की लंबी उम्र की खातिर मायके में पत्नी मायके में हरितालिका (तीज) व्रत रही और घर में अकेला पति फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की मानें तो पत्नी के मायके से नहीं आने के चलते दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है।  मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

यहां शिव गांव में नीलू यादव (30) पुत्र जगदीश मंगलवार को शाम कमरे में रस्सी के फंदे पर झूल गया। मंगलवार की देरशाम बहन वंदना ने शव लटका देखा और घरवालों को जानकारी दी। मृतक के भाई राममूरत ने बताया कि नीलू की शादी चार साल पूर्व सुशीला के साथ हुई थी। उसके एक बेटी है। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई थी, तब से वह वहीं है।

परिजनों में चर्चा के मुताबिक मृतक कई बार पत्नी को वापस लाने के लिए बातचीत की, लेकिन पत्नी ने कुछ दिन बाद आने की बात कहकर मायके से नहीं आ रही थी। नीलू के आत्महत्या करने के बाद पत्नी हरितालिका तीज व्रत छोड़कर रात को ससुराल आ गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुल 15 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता था। घटना के वक्त वह घर में अकेले था। मां दूसरे घर में थी।

घर में अकेले रह रहा युवा किसान फांसी पर झूला
कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव में युवा किसान ने फांसी लगा ली। माता-पिता की मौत के बाद मृतक अकेले रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों का कहना है कि माता-पिता की मौत के बाद से परेशान था। मृतक के चाचा निरंजन मिश्रा ने बताया कि विकल्प मिश्रा (27) पुत्र राजकुमार मिश्रा का शव बुधवार को सुबह दीवार में लगी कील में अंगौछे के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मुख्य गेट अंदर से बंद था। नजदीक रह रहे दादा सुशील मिश्रा व अशोक मिश्रा ने सीढ़ी के सहारे घर के अंदर पहुंचे और विकल्प का शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस के पहुंचने पर शव को उतारा गया। बड़ा भाई पंकज मिश्रा सपरिवार नोएडा में रहता है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी। विकल्प करीब 10 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता था। घर में मोबाइल की दुकान भी किए था। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें