फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी से नाराज भाजपा नेता ने युवक को पीटा, दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2020 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई के पिहानी में फेसबुक पर की गई टिप्पणी से नाराज भाजपा के पिहानी ग्रामीण मंडल के मंत्री ने गांव के ही एक युवक को पीट दिया। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर दूसरी ओर भाजपा नेता ने भी आईटी एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंबारी निवासी उदयवीर सिंह पुत्र छोटे सिंह भाजपा पिहानी ग्रामीण मंडल के मंत्री हैं। उनका आरोप है कि तीन अक्टूबर 2019 को अंबारी निवासी सोनू कश्यप ने अपनी फेसबुक आईडी से उनकी फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की थी।

छह मार्च को विरोध पर शिवम कश्यप उर्फ सोनू पुत्र रामचंद्र, उसके भाई नन्हक्के और श्यामू ने शिकायत या कार्रवाई न करने की बात कह गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धमकी और गाली गलौज के साथ ही आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर शिवम ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि छह मार्च को उदयवीर सिंह और उसके भाई सुखवीर सिंह पुत्रगण छोटे सिंह ने सरैया मोड़ के पास रोककर गाली गलौज किया और केबल से पीट दिया। इस पर सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उदयवीर और सुखवीर के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें