फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: जानवर बांधने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 12 घायलों को कराया भर्ती

Sat, 07 Mar 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
घटना के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालाैन के माधौगढ़ में जानवर बांधने को लेकर दो पक्षों में कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि तहरीर आ गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी अनिल यादव पुत्र पुत्तू, उसके पुत्र पंकज, चचेरे भाई रणजीत व इंद्र यादव पुत्र प्रभुदयाल का बुआ के लड़के सुदामा पुत्र मतोले, रामकुमार पुत्र अशर्फी से शनिवार सुबह जानवर बांधने को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते देखते दोनों पक्ष से कुल्हाड़ी लाठी डंडा चलने लगे। जिसमें अनिल यादव, पुत्र पंकज, पुत्री शालिनी, अनुष्का पत्नी अनिल, रणजीत पुत्र प्रभुदयाल, इंद्र सिंह पुत्र प्रभुदयाल दूसरे पक्ष के सुदामा पुत्र मतोले, रामकुमार व धर्मेंद्र पुत्र अशर्फी, गुड्डो पत्नी अशर्फी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सुदामा, रामकुमार व दूसरे पक्ष के पंकज को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि सुदामा व अनिल का बीस वर्षों से मकान का विवाद चल रहा है। इसी के चलते जानवर बांधने पर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच में दोषियों के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें