फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नेत्र रोगियों के लिए कारगर साबित होगी एंजियोग्राफी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विवि में फंडस कैमरा विद एंजियोग्राफी मशीन का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो.डॉ पीके जैन ने किया। इस मशीन से आंखों के पर्दे की फोटो लेकर उसकी बीमारियों का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि नेत्र रोगियों के लिए पर्दे की जांच की सभी सुविधाएं अब संस्थान में उपलब्ध हैं। इससे नेत्र रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने नेत्र रोग विभागाध्यक्ष से तकनीक रूप से आधुनिक मशीन के संदर्भ में जांच संबंधी जानकारी ले कर मशीन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


नेत्र रोग विभागध्यक्ष प्रो. डॉ रवि रंजन ने बताया कि एंजियोग्राफी आंख के पीछे की संरचनाओं, विशेष रूप से रेटिना और कोरॉइड, की रक्त वाहिकाओं की तस्वीर लेने के लिए विशेष कैमरों और फ्लोरेसिन डाई का उपयोग करती है। यह रक्त वाहिकाओं में असामान्यताओं, जैसे कि रिसाव, रुकावट या नई रक्त वाहिकाओं के गठन का पता लगाने में मदद करती है। यह मशीन आंख के परदे की बीमारियों के इलाज में बहुत ही कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने आगे बताया कि नेत्र विभाग में आंखों के परदे की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो डॉ.एसपी सिंह , डॉ. संदीप गुप्ता, रेटिना क्लीनिक इंचार्ज डॉ. मीनू बब्बर, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. लवली, डॉ. नरेंद्र, डॉ. राहुल, डॉ. शिल्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें