फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क पर सीवर बहने से आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगाए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। ओमपुरवा में पिछले एक साल से सड़क पर बह रहे सीवर के पानी को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश रविवार सुबह फूट पड़ा। विभागीय अधिकारियों और पार्षद के न सुनने का आरोप लगाकर नाराज लोगों ने लाल बंगला से कैंट जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ओमपुरवा बताशे वाली गली के निवासी शिवराज, चंगू, छोटू, मंजू, शारदा, विशाल, वैभव आदि ने बताया कि इलाके में पिछले एक साल से सीवर लाइन चोक पड़ी है। इस कारण गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। बारिश के दिनों में तो जलभराव होने से घरों में पानी घुस जाता है। वहीं इलाके में दुर्गंध आने से रहना तक मुश्किल हो गया है। संक्रमण फैलने का भी खतरा है। लोगों ने बताया कि वे लोग लगातार जलकल, नगर निगम और पार्षद जितेंद्र चौरसिया से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार को फिर से विस अध्यक्ष के यहां शिकायत करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें