फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, भड़के ग्रामीण

Thu, 10 May 2018 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते एसपी व प्राचीन मंदिर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में पहाड़ के नीचे स्थापित प्राचीन कालिका माता मंदिर में अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण और हिंदू संगठन के लोग भड़क गए।

 

विज्ञापन

ग्राम करहराकलां में पहाड़ के नीचे प्राचीन कालिका देवी मंदिर स्थापित है। जहां ग्रामीण सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए जाते है। मंगलवार रात अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर गए तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। प्रतिमा खंडित होने से आक्रोशित लोग अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

 

 

ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, अपर एसपी वंशराज यादव, सीओ जितेंद्र दुबे, एसडीएम राजेश यादव, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। एसपी ने दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही नई प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही। जिससे लोग शांत हुई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद किसी भी प्रकार के बवाल की आशंका को देखते हुए मंदिर के समीप पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसपी का कहना है कि मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें