फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आनंदेश्वर पॉलीपैक ने आदित्य किचन गैलरी को हराया

विज्ञापन
फाइनल मैच में विजेता आनंदेश्वर पॉलीपैक की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। द्वितीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 के फाइनल मैच में आनंदेश्वर पाॅलीपैक ने आदित्य किचन गैलरी को 43 रन से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच राजवीर मल्होत्रा बने।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। टीम से तनुष अवस्थी ने 64 व राजवीर मल्होत्रा ने 53 रन की पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में सम्राट विक्रम ने दो को आउट किया। जवाब में आदित्य किचन गैलरी 34.2 ओवर में 149 रन ही बना सकी। टीम से अखंड त्रिपाठी ने 68 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने तीन, मो. उमैर ने दो विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राजवीर मल्होत्रा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गोविंद गुप्ता, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट माधव गुप्ता को चुना गया।
विज्ञापन


विजेता टीम को मुख्य अतिथि संजीव दीक्षित, पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू, केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन दिनेश कटियार ने किया। इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, पीएस नेगी, विशाल भटनागर, इम्तियाज, हिमांशु तिवारी, माजिद खलील, रिषभ डोनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें