- यूट्यूब पर छाई हरदोई की अनाहिता
- तेरी आख्या का यो काजल गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं 52 लाख से ज्यादा व्यूज
- सात साल की अनाहिता अपने कोरियोग्राफर सुल्तान से सीख रहीं सभी तरह के डांस की बारीकियां
- अनाहिता के पिता पेशे से वकील और मां हैं टीचर
यूपी के हरदोई जिले की नन्हीं बेटी सोशल मीडिया पर 'डांस सनसनी' बन गई है। केवल 7 साल की उम्र में ही अनाहिता द्विवेदी ने वो कर दिखाया है जहां तक पहुंचना कलाकारों के लिए टेढ़ी खीर है। यूट्यूब पर अनाहिता के वीडियो 5,958,090 से ज्यादा लोगों ने देखे हैं। हाल ही में जारी हुए अनाहिता के डांस वीडियो लौंग लाची ने यूट्यूब पर 30,128 व्यूज पाए हैं।
हरदोई शहर के रेलवेगंज में सेंट्रल बैंक रोड निवासी कुलदीप द्विवेदी और इंदिरा द्विवेदी की पुत्री अनाहिता द्विवेदी सेंट जेम्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। अनाहिता ने 8 महीने पहले ही डांस सीखना शुरू किया है। उन्हें शहर के ही नटराज नृत्य कला केंद्र से बारीकियां सीखने वाले सुल्तान नृत्य सिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
23 जुलाई 2018 को सुल्तान ने अनाहिता के साथ 'तेरी आख्या को यो काजल' गाने पर नृत्य करते हुए एक वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड किया था। चार महीने पहले यूट्यूब पर अपलोड हुए इन दोनों के डांस वीडियो को 5,277,900 लोगों ने देखा। तब से इसके चर्चे हो रहे थे। किसी कारणवश उनका ये विडियो पहले यूट्यूब से डिलीट हो गया था। उसके बाद फिर से इसे अपलोड किया गया। जिसे यूट्यूब पर खूब सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
क्लासिकल, वेस्टर्न, बॉलीवुड फ्री स्टाइल डांस में एक्सपर्ट
अनाहिता द्विवेदी वेस्टर्न डांस के अलावा क्लासिकल, सालसा, हिपहॉप, कंटेमिप्रेरी, लॉकिंग-पॉपिंग, जैज, गिद्दा, बोन ब्रेकिंग, अर्बन डांस, इंडियन फोक डांस, लिक्विड डांस, बॉलीवुड फ्री स्टाइल भी कर लेती।
4 of 6
डेमो
सिर्फ डांस करना व सीखना है
अनाहिता से जब उनकी इस उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो वह मुस्कुराईं और बोलीं कि उनकी रुचि डांस सीखने व करने में है। उन्हें अभी उपलब्धियों से खास मतलब भी नहीं है। अनाहिता के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी और उसकी कला पर पूरा विश्वास है। इसी वजह से अब वे अनाहिता को डांस रियलिटी शो में भेजने के लिए हैं। अनाहिता अपने जिले में होने वाले सभी बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने डांस का हुनर जरूर दिखाती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
‘तेरी आख्या का यो काजल' डांस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज
यू ट्यूब पर Dance by Sultan चैनल के 19 डांस वीडियो में से ‘तेरी आख्या का यो काजल' सॉन्ग सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। सुल्तान और अनाहिता की पर्फामेंस पर अपलोड किए गए डांस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा (पचास लाख) लोग देख चुके हैं।
इस यूट्यूब चैनल को 26 हजार से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं। अनाहिता के लौंग लाची, आंख मारे ओ लड़की आंख मारे, भरे बाजार बेबी, आंख लड़ जावे सारी रात, तेरे ठुमके सपना चौधरी, उई मां उई मां ये क्या हो गया, सेम टाइम सेम जगह, लौंग लाची पार्ट-2, रंगीलो म्हारो ढोलना, नैनों वाले ने, दिलबर-दिलबर, नाचेंगे सारी रात मशहूर डांस वीडियो हैं।