फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेत में भैंस घुसने पर वृद्ध को चाकू से गोदा...मौत, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 14 Nov 2023 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में लाही के खेत में भैंस घुस जाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध को मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से रेफर होने के बाद कानपुर हैलट में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

रविवार की शाम सजेती थाना क्षेत्र के गांव कोहरा में राजेंद्र सिंह (65) उर्फ गोरा पुत्र सुखदेव की भैंस गांव के अवधेश पुत्र बेलपथ के खेत में चली गई। इसमें लाही की फसल खड़ी थी। इसी बात को लेकर रात में अवधेश का राजेंद्र से विवाद होने लगा।
विवाद बढ़ने पर अवधेश का पुत्र राहुल और भाई नरेंद्र भी आ पहुंचे। फिर तीनों ने मिलकर राजेंद्र को पीटना शुरू कर दिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावर वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध को लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया, जहां कुछ समय बाद इलाज दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें