फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्दनाक... गुब्बारा पकड़ने के चक्कर में छत से गिरा मासूम बच्चा, पेट के आर-पार हुई सरिया

Mon, 27 Oct 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फतेहपुर में गुब्बारों से खेल रहा पांच साल का मासूम बच्चा छत से गिर गया। पड़ोसी की दीवार में लगा सरिया मासूम के पेट में घुस गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मासूम के पेट में घुसा सरिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्चा छत से गिर गया। जहां गिरा वहां पड़ोसी के मकान में सरिया निकली हुईं थी, सरिया बच्चे के पेट में आर-पार हो गई। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना इलाके में रविवार को एक शादी समारोह में खेलते समय पांच साल का बच्चा छत से नीचे गिर गया। खेलते समय गिरने के दौरान पड़ोसी के घर से निकली सरिया उसके पेट में घुस गई। आनन-फानन सरिये को दीवार से काटकर बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। 

गंभीर घायल बच्चे को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुराइनटोला निवासी वकील अहमद का पुत्र जैन (5) परिवार के साथ रामनगर निवासी रिश्तेदार लड्डन पठान के घर शादी में शामिल होने आया था। 
विज्ञापन


रविवार को वह बच्चों के साथ छत पर गुब्बारों से खेल रहा था। गुब्बारा पकड़ने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। पड़ोसी के घर से निकली सरिया बच्चे के पेट के आरपार हो गई।
 
विज्ञापन

जमीन से करीब चार फीट ऊपर सरिया पर लटके जेन की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दीवार से सरिया को काटकर बच्चे को नर्सिंग होम ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे के पेट से सरिया को निकाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें