फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट की चपेट में आने से गई मासूम की जान

Sat, 02 Aug 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के हिलौती स्थित ननिहाल में आया मासूम शुक्रवार शाम टेबल फैन के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हितौली निवासी दिनेश सिंह की बेटी सोनम की शादी जालौन जिले के कदौरा थाना के मुस्करा निवासी शिवेंद्र सिंह के साथ हुई थी। सोनम ने बताया कि वह नागपंचमी पर्व पर 28 जुलाई को दोनों बेटों के साथ मायके आई थीं। शुक्रवार शाम चार बजे के करीब चार माह का छोटा बेटा कमरे में चारपाई पर लेटा था। उसके पास टेबल फैन लगा था। खेलने के दौरान बड़े बेटे गणेश (02) को टेबल फैन छू लेने से करंट लग गया। जब वह कमरे में पहुंची तो बेटा जमीन पर पड़ा मिला।
चीखने पर पहुंचे परिजन मासूम को सीएचसी गजनेर ले गए। वहां डॉ. सलिल सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे। गजनेर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन के पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार करने पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें