फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे से अन्ना मवेशियों को पकड़कर भेजा गोशाला

Sat, 02 Aug 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। क्षेत्र के मुंगीसापुर हाईवे पर शुक्रवार को विकास विभाग के कर्मचारियों ने छुट्टा घूम रहे छह गोवंशों को पकड़ा। पकड़े गए मवेशियों को नन्दपुर स्थित गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीडीओ विश्राम सिंह ने बताया कि मुंगीसापुर-कैरामऊ हाईवे पर छुट्टा मवेशियों के घूमने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। हाईवे से गुजरने वाले वाहन सवार उनसे टकराकर चोटिल भी हो रहे थे। हादसों पर लगाम लगाने व मवेशियों को गोशाला में संरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए छह मवेशियों को गोशाला भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों से अन्य क्षेत्रों से अन्ना मवेशियों को लाकर हाईवे किनारे छोड़ने वाले लोगों पर नजर रखकर शिकायत पुलिस से करने की बात कही। यहां एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार, पंचायत सचिव दिलीप समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें