फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैनपूठ नाले में लगा था बंधा, शिकायत पर चेयरमैन ने खुलवाया

Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बा समेत घेरा, कैंझरी व जमुहां गांव की जलनिकासी के लिए जिम्मेदार मैनपूठ नाले पर किसी ने शांति पैलेस के पास बंधा लगा दिया था। एक सप्ताह से करीब 100 बीघा खेतों में भरे पानी से लोग परेशान चल रहे थे। एक ग्रामीण ने जब नाले में बंधा लगा होने की शिकायत की, तो स्वयं अध्यक्ष राघव मिश्रा मौके पर पहुंचे। यहां पर नाले से बंधा साफ कराया। इसके बाद जलनिकासी शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कस्बा से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां में हर साल जलभराव का संकट खड़ा होता है। इस संकट के पीछे पांच किमी के मैनपूठ नाले पर अतिक्रमण रहता है। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर हर साल विरोध दर्ज कराते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस नाले का कागजों में दायरा आठ फीट तक है। लेकिन कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के चलते यह नाला महज दो से डेढ़ फीट तक सिकुड़ गया है। ऐसे में जलनिकासी प्रभावित होती है। तीनों गांवों से होते हुए ककराही होकर यह नाला औरैया रोड पर पहुंचता है।
दिबियापुर कस्बे के भी एक दर्जन मोहल्लों का पानी इसी नाले से निकलता है लेकिन भट्ठा बस्ती के समीप इस नाले को लेकर भयंकर जलभराव की स्थिति बनती है। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत ने दो माह तक नाला सफाई अभियान भी चलाया था। इसके बावजूद एक बार फिर से जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जब नाले में बंधा लगे होने की शिकायत की, तो मामला सामने आया। शांति पैलेस के पास नाले पर बना बंधा जलभराव की वजह बन रहा था।
विज्ञापन


बढ़ाई जाए नाले की चौड़ाई
फोटो-16- नागेंद्र सिंह।
शांति पैलेस के पास मैनपूठ नाले में किसी ने बंधा लगा दिया था। शिकायत पर पहुंचे अध्यक्ष ने स्वयं बंधा हटवाया। इसके बाद कुछ हद तक जलनिकासी दुरुस्त हुई है। हालांकि 100 बीघा के दायरे में अभी भी जलभराव है।
-नागेंद्र सिंह
-
फोटो-17- साहब सिंह। संवाद
मैनपूठ नाले की सफाई के साथ ही इसे पर्याप्त चौड़ा किया जाना चाहिए। ताकि जलभराव की स्थिति न बने। प्रशासन को इस समस्या का हल निकालना चाहिए।
-साहब सिंह
-
मैनपूठ नाले पर लगातार नजर रखी जा रही है। कहीं पर भी नाले का प्रवाह न रुके। इसके लिए सफाई कर्मियों को गश्त करने को कहा गया है। धीरे-धीरे पानी निकल रहा है।
-राघव मिश्रा, अध्यक्ष दिबियापुर नगर पंचायत

फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह

फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह

फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह

फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह

फोटो-12- मैनपूठ नाले पर शांति पैलेस के पास लगा बंधा। स्रोत:नागेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें