फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीवर लाइन के गड्ढे में गिरा वृद्ध दिव्यांग, लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मीरपुर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे में गुरुवार को दिव्यांग वृद्ध गिरकर घायल हो गया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला। इलाके के लोगों ने बताया कि सीवर लाइन छावनी परिषद की ओर से डाली जा रही है। आरोप लगाया कि गड्ढे के आसपास बेरीकेडिंग नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उधर, छावनी परिषद के अधिकारियों ने वहां किसी के गिरने की जानकारी होने से इनकार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मीरपुर के कमेला निवासी वृद्ध रहमत उर्फ बाबा (55) अकेले रहते हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। मोतियाबिंद होने की वजह से उन्हें ठीक से दिखाई नहीं देता। गुरुवार दोपहर को वह डंडे के सहारे पकड़िया चौराहे के पास चाय पीने जा रहे थे। इस बीच वह रास्ते में बिना बेरीकेडिंग लगे खुले पड़े गड्ढे में गिर गए। घायलावस्था में शोर मचाने पर राहगीर वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। हादसे में उनकी पीठ और कमर में काफी चोटें आई हैं।
उधर, छावनी परिषद के नामित सदस्य लखन ओमर ने बताया कि मीरपुर में पुरानी सीवर लाइन चोक हो गई थी। वहां के लोगों को दिक्कत हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए वहां चार लाख रुपये से उसके समानांतर नई सीवरलाइन बिछवाई जा रही है। उन्होंने इस पर अधिकारियों से भी बात की है। छावनी परिषद के अवर अभियंता चितरंजन यादव ने उन्हें गड्ढे में किसी के गिरने की जानकारी होने से इनकार किया है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें