फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक हड़ताल पर

Sat, 27 Dec 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी केस लेने गए समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 के चालक की दो लोगों ने जमकर पिटाई की। तहसील क्षेत्र के अस्पतालों से संबद्ध एंबुलेंस सेवा के चालकों ने गाड़ियां खड़ी कर हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे गए तो पूरे जिले में एंबुलेंस सेवा का चक्का जाम  किया जाएगा।
बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध एंबुलेंस सेवा 108 के चालक प्रीतम सिंह ने बताया कि  शुक्रवार की दोपहर सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम सरगांव निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ अभय प्रताप यादव के यहां डिलीवरी केस लेने गया था। साथ में सहायक आशीष कुमार भी था।
चालक ने बताया कि ज्ञानेंद्र के घर के पास रास्ता खराब था। इसके चलते उसने गाड़ी कुछ पहले खड़ी कर दी। इधर, ज्ञानेंद्र और उसके भाई कल्लू यादव ने एंबुलेंस को घर के पास ले चलने को कहा।
विज्ञापन


चालक के मना करने पर ज्ञानेंद्र और उसके भाई ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों के बीचबचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।
इधर, चालक एंबुलेंस लेकर वहां से लौट आया। उसने थाना सजेती पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सीएचसी में चालक प्रीतम सिंह का डाक्टरी परीक्षण किया गया।

साथी चालक की पिटाई के विरोध में तहसील क्षेत्र के पतारा, भीतरगांव और घाटमपुर के सरकारी अस्पतालों से संबद्ध एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के चालकों ने अपनी गाड़ियां अस्पताल परिसरों में खड़ी कर चक्का जाम कर दिया है।

चालकों अमन सचान, चांदबाबू (भीतरगांव) ज्ञानसिंह, प्रवीण कुमार (पतारा) के अलावा अशोक, संतोष, नरेंद्र, कामता, राहुल वर्मा एवं आशीष कुमार ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो पूरे जिले में एंबुलेंस सेवा का चक्का जाम करेंगे।  
विज्ञापन


सजेती थानाध्यक्ष कृष्ण पटेल ने बताया कि एंबुलेंस चालक की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें