कानपुर के सरसौल कस्बे में कोल्ड स्टोरेज की छत ढहने से अमोनिया गैस की पाइप लाइन फट गई। गैस के रिसाव से कोहरे जैसे गैस के बादल छा गए। कोल्ड स्टोरेज से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैस भर जाने से नवजात शिशुओं और भर्ती महिलाओं को बाउंड्री तोड़कर बाहर निकाला गया। गैस के भर जाने से अस्पताल की दो महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पाया।