कानपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया कानपुर चैप्टर के सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2024 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इसमें अमितेश बागजानी को 400 में से 288 अंक मिले और वो सिटी टॉपर बने। 242 अंक लाने वाली शिवांगी कपूर दूसरा स्थान पर रहीं। ब्रिस्टी सामंता 240 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
कानपुर चैप्टर के सचिव सीएमए अजय शर्मा ने बताया कि इस बार शहर का परिणाम आसपास के जिलों से बेहतर रहा है। वर्तमान समय में उद्योग जगत में कॉस्ट अकाउंटेंट की भूमिका बढ़ती जा रही है। आयुष कटिहार, दिव्यम सिंह, सौम्या अग्रवाल, करण चौहान, गायत्री सिंह, अनिकेत तिवारी, वैष्णवी साहू, कार्तिक सारंगी और दिव्या शर्मा भी सफल हुए हैं। कानपुर चैप्टर के चेयरमैन एके श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन आरके शुक्ला और डा. आशुतोष मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई दी है। वहीं, सिटी में पहले स्थान पर रहे अमितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मम्मी नीतिका बागजानी को दिया है। वहीं, शिवांगी कपूर ने बताया कि पिता आदित्य कपूर ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। वह कारोबारी बनना चाहती हैं। ब्रिस्टी का कहना है कि उन्हें टैक्स, एकाउंट पढ़ना अच्छा लगता है। वह इसी क्षेत्र में कॅरिअर बनाएंगी।