फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के गधाें वाले बयान पर अमिताभ ने ऐसे किया रिएक्ट, चाैंक जाएंगे जानकर

Sun, 26 Feb 2017 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र माेदी, अमिताभ बच्चन अाैर अखिलेश यादव
विज्ञापन
सीएम अख‌िलेश यादव ने अमिताभ बच्चन से गुजरात के गधाें के प्रचार काे न करने के लिए कहा ताे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया। हालांकि उन्हाेंने इसका नाम नहीं लिया, लेकिन जैसे ही उन्हाेंने एक संदेश ट्वीट किया लाेग उसे अखिलेश के उसी बयान से जाेड़कर देखने लगे। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'हर एक दिन एक अपेक्षा से शुरू हाेता है अाैर एक अनुभव पर खत्म हाेता है'। 
विज्ञापन


  T 2440 -
हर एक दिन एक अपेक्षा से शुरू होता है...

....और एक अनुभव पर ख़त्म होता है!... ~ anon pic.twitter.com/vfXTca4glI — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 20, 2017











 

अखिलेश ने कहा था... मत करिए गुजरात के गधाें का प्रचार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने रायबरेली में चुनावी रैली काे संबाेधित करते हुए कहा था कि टीवी पर आपने गधे का विज्ञापन देखा होगा। मैं सदी के सबसे बड़े महानायक से कहना चाहूंगा कि गुजरात के गधों का प्रचार मत कीज‌िए। क्या गधों का प्रचार भी होता है? अखिलेश ने कहा, गुजरात के तो गधों का भी प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मुझ पर इल्जाम लगाते हैं। 




 
विज्ञापन

फैंस ने किए एेसे कमेंट्स

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के संदेश जारी हाेते ही उनके फाॅलाेअर्स ने भी उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। प्रवीण श्रीवास्तव नामक फाॅलाेअर ने लिखा है कि अखिलेश की बात बुरी लग गई क्या सर.. मुलायम का पहले प्रचार किए ही हैं अब अखिलेश का भी कर दीजिए। मामला रफा दफा.. । इसी तरह कई अाैर भी फाॅलाेअर्स ने अपनी बात कही है।
  @SrBachchan अखिलेश की बात बुरी लग गयी क्या सर जी,, मुलायम का पहले प्रचार किये ही है, अब अखिलेश का भी कर दीजिए । मामला रफा दफा — Pravin Shrivastav (@Pravinhu) February 20, 2017
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें