फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दो बागी डटे, एक हटा

Sun, 05 Feb 2017 12:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में समाजवादी और कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों की दिनभर की मशक्कत से शनिवार को सिर्फ एक बागी प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल (कांग्रेस) ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। बाकी दो बागी प्रत्याशी मोहम्मद हसन रूमी (सपा) कैंट विधानसभा और अरुणा तोमर महाराजपुर (सपा) अभी भी मैदान में डटे हुए हैं।  
विज्ञापन


सपा-कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए शनिवार को दिन भर मशक्कत होती रही। कभी दबाव बनाकर तो कभी प्यार से समझाकर। पदाधिकारियों ने बागियों को मनाने के तरह तरह के हथकंडे अपनाए। दोनों पार्टियों के नगर अध्यक्ष, कांग्रेस से हरप्रकाश अग्निहोत्री और सपा से फजल महमूद के नेतृत्व में सपा के नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के बीच प्रस्ताव पास किया गया कि आर्यनगर से अमिताभ वाजपेयी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से सोहिल अख्तर अंसारी ही अधिकृत प्रत्याशी हैं। इस बीच कैंट से सपा के बागी प्रत्याशी हसन रूमी का कहना है कि जनता की मांग पर वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी निर्देश देेंगे उस पर अमल किया जाएगा। इस बीच आर्यनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल का कहना है कि वह कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उन्हें फोन पर चुनाव मैदान से हटने और गठबंधन के प्रत्याशी अमिताभ वाजपेयी का सहयोग करने को कहा है। वह अपने अध्यक्ष के निर्देश पर अमल करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें