फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसपी का मतलब बहनजी संपत्ति पार्टी, थ्ााने सपा के कब्जे में: मोदी

Mon, 20 Feb 2017 02:25 PM IST
team digital amar ujala kanpur
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के जालौन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस को जमकर कोसा। मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि बीएसपी का मतलब बहनजी संपत्ति पार्टी है। नोटबंदी से अगर सबसे ज्यादा तकलीफ किसी को हुई तो वह है बहनजी। यूपी के पुलिस थाने सपा का कार्यालय बने हुए हैं। गरीबों की सुनने वाला यहां कोई नहीं है। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जब मैने ये कहा कि भाजपा की लड़ाई ‘स्कैम’ के खिलाफ है। एस-समाजवादी, सी-कांग्रेस, ए-अखिलेश और एम- मायावती तो फिर बवाल मच गया। इस देश में घोटालों में भी ईमानदारी और सेवा का भाव देखने वाले ‘स्कैम’ ने पूरी तरह से उत्तर प्रदेश को चौपट कर दिया।

लोगों ने बढ़-चढ़कर उत्साह से मतदान किया है। तीन चरण के मतदान से ये साफ हो गया है कि भाजपा की उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना तय है।यूपी के पुलिस थानों में गरीबों की शिकायत की कोई सुनवाई नहीं होती। थाना सपा का कार्यालय बन जाता है, बसपा की सरकार हो तो बसपा का कार्यालय बन जाता है। गुनहगारों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मां बहनों की सुरक्षा होनी चाहिए। निर्दोषों की जमीनों को बाहुबली लोग गैर कानूनी कब्जा कर लेते हैं। हड़प लेते हैं। भाजपा की सरकार बनी तो भूमाफिया जेल जाएंगे। भाजपा की सरकार में बुंदेलखंड को यूपी में नंबर एक बनाया जा सकेगा। 

बुंदेलखंड को सरकार के मुट्ठी भर लोगों ने दबोच करके रखा है। भाजपा की सरकार बुंदेलखंड को भूमाफियाओं से मुक्ति दिलाएगी। मोदी ने गुजरात के कच्छ जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि कच्छ में जब किसी सरकारी मुलाजिम का ट्रांसफर होता था तो सब अधिकारी ये ही सोचते थे कि उन्हें काला पानी की सजा दी गई है।

कच्छ में पानी नहीं था, खेती नहीं थी, उद्योग नहीं थे। 2001 में भूकंप के बाद हमारी सरकार ने काम शुरू किया। गुजरात का जो जिला हिन्दुस्तान के सबसे पिछड़े जिलों में आता था अब वो जिला सबसे तेजी से आगे जाने वाले जिलों में से एक है। कच्छ का नाम रोशन हो गया।

अगर इरादा नेक हो, विकास का विजन साफ हो तो बुंदेलखंड भी आगे बढ़ सकता है।पीएम मोदी ने एलान किया कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसानों की कर्ज माफी का फैसला कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें