फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस स्टाफ ने दिया जीवनदान: पांच महीने के शिशु की बचाई जान, एंबूबैग से 31 से 91 पहुंचा दिया ऑक्सीजन लेवल

Tue, 02 Jan 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद

सार

ऑक्सीजन लेबल बढ़ने से बच्ची के परिजन भी खुश दिखे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि लखनऊ मुख्य कार्यालय से दोनों ही स्टाफ को प्रोत्साहित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बच्ची की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद आखिरकार एक पांच माह के शिशु का जीवन बचा लिया। ऑक्सीजन लेवल 31 पहुंचने पर लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया था। एंबुलेंस कर्मी ने एंबूबैग से ऑक्सीजन देकर सैफई में भर्ती के दौरान लेवल 91 तक पहुंचा दिया। कंपनी ने स्टाफ को प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी पांच माह की पुत्री शिवा को लोहिया अस्पताल से गंभीर हालत में 31 दिसंबर की दोपहर में रेफर किया गया था। उसका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 31 पहुंच गया था। बच्चे को जब एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया, तो परिजन बेहाल थे। ईएमटी कमल और चालक शैलेंद्र मासूम को एंबुलेंस से लेकर सैफई निकले। बताया जाता है कि एंबुलेंस के ईएमटी ने हाथ से चलने वाले एंबूबैग से ऑक्सीजन देनी शुरू कर दी। 

कठिन परिश्रम के बाद जब तक सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तब तक बच्ची का ऑक्सीजन लेवल 91 तक पहुंच गया। ऑक्सीजन लेबल बढ़ने से बच्ची के परिजन भी खुश दिखे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि लखनऊ मुख्य कार्यालय से दोनों ही स्टाफ को प्रोत्साहित करने की घोषणा की गई। बताया कि इसके तहत उन्हें 1080 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें