फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, पैदल निकली तो पुलिस ने रोका, घर पर प्रसव के बाद बच्चे की मौत

Tue, 12 May 2020 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद की गई रोड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज की कांशीराम कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को प्रसव पीड़ा के दौरान फोन करने पर घंटों बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। महिला हिम्मत कर पैदल हास्पिटल जाने के लिए निकली तो रास्ते से पुलिसकर्मियों ने लौटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घर पर बच्चे को जन्म दिया। इलाज न मिलने पर थोड़ी देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। सीएमओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। शहर की चौधरी सराय कांशीराम कालोनी में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन

एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
यहां की शाहजहां (28) पत्नी मोहम्मद इरशाद को रात करीब दस बजे प्रसव पीड़ा हुई। पति ने 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन लगाया। कांशीराम कालोनी के लिए कोई भी एंबुलेंस कर्मी तैयार नहीं हुआ। काफी देर तक इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो शाहजहां रात एक बजे पति के साथ पैदल हास्पिटल के लिए निकल पड़ीं।

बैरियर पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। असहनीय दर्द के बाद भी आगे नहीं जाने दिया। शाहजहां ने घर लौटकर बच्चे को जन्म दिया। इलाज न मिलने से करीब एक घंटे बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।

सुबह करीब पांच बजे पहुंची एंबुलेंस शाहजहां को जिला अस्पताल ले गई। यहां आरक्षित वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि एंबुलेंस मौके पर जल्द क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें