फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में भीषण सड़क हादसा: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, दो सगी बहनों की मौत, चालक की हालत गंभीर

Fri, 26 Aug 2022 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में पीछे से घुस गई। इस सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इटावा एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एंबुलेंस ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली एम्स से मिर्जापुर जा रही एंबुलेंस चालक को झपकी आने पर ट्रक में पीछे से घुस गई।

विज्ञापन

इसमें मरीज आस्था सिंह (22) और अदिति सिंह पुत्री कृष्णकांत निवासी जगदीशपुर मवैया थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस चालक बृजेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस मरीज को दिल्ली से लेकर मिर्जापुर जा रही थी। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें