फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में लगी आग, एक घंटे यातायात बाधित रहा, पनकी गैस प्लांट के पास हुआ हादसा

Tue, 21 May 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आग में जलने के बाद एम्बूलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के पनकी में गैस प्लांट के पास एंबुलेंस में आग लग गई। चालक ने एंबुलेंस रोक कर खुद की जान बचाई। आग को धूं-धूं कर जलता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। पास स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से एंबुलेंस में लगी आग बुझाई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। सुंदर नगर, पनकी निवासी अंशु तिवारी क्षेत्र के निजी हास्पिटल में एंबुलेंस चलाता हैं। मंगलवार सुबह एक मरीज को उसके घर छोड़कर अंशू हास्पिटल वापस लौटा । उसने हास्पिटल की पार्किंग में एंबुलेंस खड़ी कर दी।

 
विज्ञापन

कुछ देर बाद एंबुलेंस के इंजन में आग लग गई। हास्पिटल के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद अंशू ने दादा नगर स्थित इंश्योरेंस कंपनी में गाड़ी को क्लेम के लिए लेकर जा रहा था। एंबुलेंस को दूसरी गाड़ी से खींचकर ले जा रहा था, तभी पनकी गैस प्लांट के पास दोबारा एंबुलेंस के इंजन में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरी एंबुलेंस को चपेट में ले लिया। यह देख पास में स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी पंप में मौजूद अग्निशमन यंत्रों को लेकर वहां पहुंचे और आग पर काबू लाया। इस दौरान करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। पनकी थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के मुताबिक एंबुलेंस में आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है। वही कार मालिक ने बैटरी में हुए शॉर्ट सर्किट को कारण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें