फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘युवा चौपाल’: युवाओं ने उठाया मुद्दा- डिजिटल इंडिया है तो ऑनलाइन वोटिंग क्यों नहीं

Fri, 15 Mar 2019 12:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला ‘युवा चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क, गली, मोहल्ले की समस्याओं से हटकर इस बार युवा केंद्र में ऐसी सरकार चाहते हैं जिसके नेता खुद के बदले देश के बारे में सोचते हों। उन्होंने ऑनलाइन वोटिंग भी शुरू करने की मांग की। कानपुर में
विज्ञापन

गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने कुछ ऐसी ही विचार अमर उजाला ‘युवा चौपाल’ कार्यक्रम में रखे।

जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेप एचबीटीआई में आयोजित इस चौपाल में प्रबंधन के छात्रों ने शिरकत की। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि उन्हें एक कंपनी के सीईओ जैसा प्रधानमंत्री और सांसद चाहिए। छात्रों ने तर्क दिया कि किसी भी कंपनी का सीईओ हमेशा अपनी कंपनी को आगे बढ़ाने की सोचता है न की खुद को आगे बढ़ाने की।

इसी तरह देश का प्रधानमंत्री या किसी क्षेत्र का सांसद अपने देश और अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने की सोच रखता हो। कुछ छात्रों ने आपराधिक पृष्टि भूमि वाले नेताओं पर पाबंदी लगाने को कहा। छात्र प्रियम दीक्षित और पूर्णिमा ने ऑनलाइन वोटिंग भी शुरू कराने का मुद्दा उठाया। कहा कि जब सबकुछ डिजिटली हो रहा है तो ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की जा सकती है।

छात्र बोले

स्वच्छ और ईमानदार नेता ही हमारा प्रतिनिधि होना चाहिए। जो शहर को अपना घर और यहां के लोगों को अपना परिवार समझे। तभी इस देश का सही विकास हो सकेगा। - पूर्णिमा निगम, छात्रा

खुद के बारे में सोचने वाला नेता कभी जनता का कल्याण नहीं कर सकता है। इसलिए हमें ऐसा नेता और ऐसी सरकार चाहिए जो खुद की बजाय देश के बारे में सोचे। राष्ट्र की बात करे।- आकांक्षा सिंह, छात्रा
विज्ञापन

एक अच्छे प्रोडक्ट की तरह नेता होना चाहिए जिसके चुने जाने से साइड इफेक्ट न हो। वह सभी को साथ लेकर चले और सही मायने में विकास करे। - हिमांशु गुप्ता, छात्र

हमें ऐसी सरकार और ऐसा नेता चाहिए जिसमें चुनाव के पहले और चुनाव के बाद कोई परिवर्तन न हो। मतलब जो वादे वह चुनाव से पहले करे उसे पूरा करने के लिए चुनाव जीतने के बाद काम करे। - अंकित यादव, छात्र

सभी को एकसाथ लेकर चलने वाला इंसान ही अच्छा नेता बन सकता है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो हमारे नब्ज को पकड़े और हमारी सारी समस्याओं का समाधान करे। - प्रखर मिश्रा, छात्र

इन छात्रों ने भी उठाए कई मुद्दे
सुनैना, अल्केश सिंह, राकेश, प्रियम दीक्षित, प्रज्ञा शुक्ला, निधि गुप्ता, सार्थक निगम, हुमैरा, राहुल, वैभव शुक्ला, वत्सला सिंह, हर्ष त्रिवेदी आदि छात्रों ने भी चौपाल में अपनी-अपनी बातें रखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें