छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक
- फोटो : अमर उजाला
जब तक बच्चे घर नहीं लौटते, माताएं उनके इंतजार में रास्ता देखती रहती हैं। कहीं कुछ गलत न हो, इसके लिए दुआएं करती हैं। ऐसे में बच्चों का भी फर्ज है कि अपनी सुरक्षा के लिए खुद सचेत रहें। अगर परिवार से प्यार करते हैं तो हेलमेट से दोस्ती करें और यातायात नियमों का पालन करें। यह बात कानपुर मे ‘अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल में आयोजित यातायात जागरूकता वर्कशाप में टीएसआई शिव सिंह छोकर ने कही। उन्होंने कहा कि बच्चे खुद तो सचेत रहें ही, साथ ही अभिभावकों को भी नियमों के प्रति सचेत करें।
वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल के बच्चों को यातायात के नियम बताने से पहले शिव सिंह छोकर ने पूछा कि कितने बच्चे बाइक चलाते हैं और कितनों के पास लाइसेंस हैं। बच्चों का उत्तर जानने के बाद उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस अगर एक्सीडेंट करते हैं, तो गैर इरादतन हत्या का भी मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके अलावा बच्चों को सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट लगाने के फायदे के बारे में बताया।
स्कूल में मुख्य रूप से प्रिंसिपल सुमिता मुखर्जी, दिलीप अंशवानी, अनुराधा सिंह, शकुंतला यादव, पंकज गुप्ता, मनोज मिश्रा, सुनी गुप्ता, दीपू और सुशील कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा अर्पिता सिंह, अनुकृति यादव, मनीषा चौधरी, प्रगति चौधरी, आरची सिंह, स्नेहा कटियार, नंदिनी गुप्ता, अनुष्का सक्सेना, अंबिका, तान्या, हिमांशु सिंह और अभिनव गुप्ता मौजूद रहे।