फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेके कैंसर संस्थान में उपलब्ध हुआ कीमोथेरेपी का इंजेक्शन; अमर उजाला की खबर का असर

Tue, 28 Jul 2026 10:46 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जेके कैंसर संस्थान में कीमोथेरेपी के दौरान इस्तेमाल होने वाला सस्पैनेटिन इंजेक्शन सभी मरीजों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को अब राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
कीमोथेरेपी के दौरान लगाए जाने वाले सस्पैनेटिन इंजेक्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में इलाज करा रहे सैकड़ों कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 'अमर उजाला' में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन और दवा बाजार हरकत में आया।

विज्ञापन

नतीजतन, कीमोथेरेपी के दौरान मरीजों को दिए जाने वाले अति आवश्यक सस्पैनेटिन इंजेक्शन की किल्लत पूरी तरह खत्म हो गई है। अब जेके कैंसर संस्थान में यह महत्वपूर्ण जीवनरक्षक दवा सभी जरूरतमंद मरीजों के लिए आसानी से उपलब्ध करा दी गई है।

थोक दवा बाजार में भी पहुंची संजीवनी

अस्पताल के साथ-साथ शहर के बिरहाना रोड स्थित थोक दवा बाजार में भी सस्पैनेटिन इंजेक्शन की नई खेप पहुंच गई है। बीते कुछ समय से बाजार और अस्पताल में इस इंजेक्शन की भारी किल्लत बनी हुई थी, जिसके कारण कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी साइकिल बाधित हो रही थी।

परिजनों को दवा की तलाश में दर-दर भटकना पड़ रहा था और कालाबाज़ारी की आशंका भी बढ़ गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए दवा विक्रेताओं और स्वास्थ्य विभाग ने तालमेल बिठाकर आपूर्ति बहाल कराई है।
विज्ञापन

अमर उजाला' की खबर का दिखा असर

अमर उजाला द्वारा मरीजों की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद जिम्मेदारों ने तुरंत कार्रवाई की और दवा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। जेके कैंसर संस्थान के डॉक्टरों का कहना है कि अब किसी भी मरीज का इलाज कीमोथेरेपी इंजेक्शन की कमी के कारण नहीं रुकेगा। इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाज करा रहे मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है और 'अमर उजाला' का आभार जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें