‘मां तुझे प्रणाम’ स्वतंत्रता रैली में विशेष झांकियां भी शामिल हुई हैं। इसकी थीम देशभक्ति पर आधारित है। झांकी प्रतियोगिता में समूह एवं एकल रूप से भाग लेने के विकल्प रखे गए हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहला 21000 रुपये, दूसरा 15,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आज जगमग होंगे अपार्टमेंट और चौराहे
स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अपने अपार्टमेंट और ऊंची इमारतों को सजाएं और तस्वीर अमर उजाला संग साझा कर नकद इनाम पाएं। इसी कड़ी में चौराहा सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें सबसे खूबसूरत सजे चौराहों को अमर उजाला की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएग। अपार्टमेंट/चौराहे की फोटो के साथ इसका नाम और अपनी संस्था या अपना नाम 9335031193, 9307911933 पर व्हॉट्सएप करें। इसमें प्रथम विजेता को 7500 रुपये, द्वितीय को 5500 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 2500 रुपये का नगद इनाम पुरस्कृत किया जाएगा।
आठ बजे से 20 स्थानों पर होगी आतिशबाजी
जश्न- ए- आजादी की संध्या पर रंगबिरंगी आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान। शहर की मुख्य 20 ऊंची इमारतों से खूबसूरत आतिशबाजी होगी। इसमें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मिट्ठूलाल आतिशबाज सभी प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी कर स्वतंत्रता की शाम शहरियों के लिए यादगार बनाएंगे। यह आतिशबाजी शाम आठ बजे से शुरू होगी।
आरजी अकादमी चकेरी, लॉफिंग बुद्धा अकादमी नौबस्ता, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी, हेलीजर बोर्डन स्कूल पनकी, द बटन पीपल पी रोड, रॉयल पैराडाइज अफीमकोठी, टैनरी कंपाउंड जाजमऊ, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कंचन नगर शुक्लागंज, डीएनजी ग्रांड होटल गुरुदेव, गुलमोहर रेजीडेंस कल्याणपुर, एनआरआई सिटी मैनावती मार्ग, शांती वन अपार्टमेंट आजाद नगर, कृष्णा टावर सिविल लाइंस, लैंडमार्क होटल माल रोड, गीत होटल माल रोड, चतुर्वेदी हाउस पी बी सोसायटी बिरहाना रोड, गुलमोहर फेस 2 शास्त्रीनगर, एक्सिस कोचिंग काकादेव, सागर विला स्वरूप नगर, जय समृद्धि अपार्टमेंट आर्य नगर से आतिशबाजी होगी।
ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
तिरंगा अगरबत्ती, रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस ग्रुप, जेट लायकॉट, जिला प्रशासन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल, सीवी रमन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लॉ मिलिटेयर एकेडमी, शिवाजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नर्चर इंटरनेशनल, लाफिंग बुद्धा एकेडमी, वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, सोसाइटी मोटर्स, वी प्लास्ट इंटरप्राइजेज, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, केडीएमए, अशोक मसाले, विदिशा डिटर्जेंट, बावर्ची पशु आहार, रिचा इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट फिनायल एंड डिटर्जेंट पाउडर, शंकर कार्तिक आई हॉस्पिटल, आनंद बिल्डर्स, एपी वुड, बी गैप, भार्गव मेडिकल एंड ट्रामा सेंटर, एनआरजे ई रिक्शा, नीलिका आई ड्रॉप, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स, ओपिल, परफेक्ट प्वाइंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स, सोना-चांदी ज्वैलर्स, स्वदेश न्यूज, मोहनी चाय, गोल्डी मसाले, नाइन सैनेटरी नैपकिन, यूनाइटेड मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक और ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल टीपी नगर कार्यक्रम के सहयोगी हैं।