माइंड मैनेजमेंट पर अमर उजाला की ओर से मंगलवार की शाम कानपुर के गैंजेस क्लब में कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक शिवपाद महाराज टिप्स देंगे। साथ ही उद्यमियों, शिक्षाविद के अलावा बिजनसमैनों के सवालों का जवाब भी देंगे।
वर्तमान में कारपोरेट सेक्टरों, बड़े उद्योगों के अलावा छोटे व्यापारियों को भी बिजनेस में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ रहा हैं। इसको लेकर कभी-कभी वाद विवाद के चलते अवसाद की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक शिवपाद टिप्स देंगे। उनका मानना है तनाव हर व्यक्ति के जीवन में है पर उससे बचना ही कला है। यह कला योग में है। मात्र 30 मिनट का योग आपको तनाव से दूर कर सकता है। उधर, माइंड मैनेजमेंट पर कार्यशाला में शहर के उद्योगपति, शिक्षाविद, उद्यमियों के अलावा बड़े कारोबारी को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के न्यूज है। 21 जून को बुलेटन में योगशाला दिखाई जाएगी।
योगशाला में आएं, निर्मल तन-मन पाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित होगी। इसमें श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराएंगे। योगशाला सुबह 5 से 6:30 बजे आयोजित होगी।