फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाडांडिया में उत्सव आज, पूजा के सुरों पर झूमेगा शहर

Sun, 28 Oct 2018 01:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी महाडांडिया आज मनसा गैलेक्सी आवास विकास में
- 29 अक्तूबर को लार्ड गार्डन यशोदानगर व दो नवंबर को लाजपत भवन लॉन मोतीझील में
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी के संयोजन में कानपुर शहर में आज महाडांडिया उत्सव का आगाज होगा। पहले दिन मनसा गैलेक्सी आवास विकास कल्याणपुर में शहरवासियों को गायिका पूजा के साथ झूमने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू  होगा। 29 अक्तूबर को लार्ड गार्डेन यशोदानगर में पूजा शहरभर को गरबा कराएंगी। दो नवंबर की शाम भी गरबा से सजेगी। यह आयोजन मोतीझील स्थित लाजपत भवन लॉन में होगा। इसमें शहरवासी बॉलीवुड गायिका दीपाली साठे के गीतों पर मस्ती करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला और नमस्ते इंडिया देशी घी शहर की तीन प्राइम लोकेशन पर महाडांडिया उत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें आपको भी अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ थिरकने के मौका मिलेगा। इसमें कपल, दोस्त, परिवार, क्लब ग्रुप, स्कूल-कॉलेज के छात्रों के ग्रुप भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम का आकर्षण गायिका एवं डीजे पूजा रहेंगी, जो गरबा के लोकगीत और बॉलीवुड गीतों पर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगी। महाडांडिया में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को अमर उजाला और प्रायोजकों की तरफ से बेस्ट कपल, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस कैटेगरी के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डेमो पिक
महाडांडिया का मुख्य प्रायोजक नमस्ते इंडिया देशी घी है। सह प्रायोजकों में राजरतन, तिरंगा अगरबत्ती, बावर्ची, अशोक मसाले, मोहनी चाय, नाइन सैनेटरी नैपकिन, कपिला ग्रुप, बी-गैप कैप्सूल, नंदरानी ग्रुप, कैनरी लंदन, पीएसआईटी, एलन हाउस, रामा यूनिवर्सिटी, सीएमएस इंस्टीट्यूट, अपोलो इंस्टीट्यूट, एक्सिस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ड्रीम होम्स, सीयूजीएल समेत करीब 70 अन्य प्रायोजक भी शामिल हैं।

- महाडांडिया कार्यक्रम अमर अजाला का अच्छा प्रयास है। शहर के लोगों को कार्यक्रम में आकर मस्ती के साथ-साथ एक-दूसरे को जानने का अवसर भी मिलेगा। - रवि तिवारी, जीएम सेल्स, नमस्ते इंडिया

- गरबा लोकनृत्य को महाडांडिया जैसा मंच मिलने से उसकी लोकप्रियता युवाओं में बढ़ती है। संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। - नरेंद्र शर्मा, चेयरमैन, तिरंगा ग्रुप

- अमर उजाला द्वारा आयोजित महाडांडिया अच्छी कोशिश है। इसमें युवाओं को मस्ती के साथ-साथ अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होने का भी मौका मिलेगा। - अंचल गुप्ता, निदेशक, अशोक मसाले ग्रुप

- त्योहारों पर परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन करने के लिए महाडांडिया एक अच्छा मंच साबित होगा। शहर के युवाओं को बड़ी संख्या में शिरकत करनी चाहिए। - निशांत गुप्ता, निदेशक, बावर्ची ग्रुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें