फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: लेजर शो और आतिशबाजी की जुगलबंदी से आसमान रोशन

Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बोट क्लब में आजादी का जश्न मनाया गया। देशभक्ति गीतों पर देर शाम तक लोग झूमते रहे। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
लेजर शो और आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की ओर से कानपुर बोट क्लब में आजादी का जश्न मनाया गया। लेजर शो की रंगीन रोशनी ने शाम को और खुशनुमा बना दिया। इसके बाद आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया। यहां लेजर शो से आजादी के संघर्ष की गाथा को दर्शाया गया तो लोग भावविभोर हो गए। बच्चों और कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केडीए वीसी मदन सिंह गब्र्याल, विशेष अतिथि उद्यमी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल, कानपुर बोट क्लब के सचिव नीरज श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वैष्णवी झा ने देशभक्ति के गाने पर प्रस्तुति दी। एंकर अनुराग सक्सेना और प्रतीक ने कार्यक्रम का संचालन किया। गायक राजीव सक्सेना और अंजलि शुक्ला ने दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए पर शानदार प्रस्तुति दी।

आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
उमेश चौहान ने कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले पर प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।सारांश तिवारी, सान्वी सिंह, स्टडी पॉइंट, भावना फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रस्तुतियों से सभी को खूब झुमाया। इसके बाद सभी सुनो गौर से दुनिया वालों पर मोबाइल की टॉर्च लहराकर झूमते नजर आए।

 

लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति गीतों पर लेजर बीम शो चला तो लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आतिशबाजी ने शाम में चार चांद लगा दिए। चारों ओर भारत माता की जय के जयकारे गूंज उठे। ये देश है वीर जवानों का, ये मेरा इंडिया आई लव माई इंडिया, रंग दे बसंती, रंग दे बसंती, ये देश है वीर जवानों जैसे गानों पर देर शाम तक लोग झूमते रहे।

 
विज्ञापन

गंगा आरती हुईती - फोटो : अमर उजाला
गंगा मां के जयकारों के साथ हुई गंगा आरती
हर हर महादेव, जय गंगा मैया के जयकारों के साथ गंगा आरती हुई। आरती के दौरान सभी लोग मंत्र पढ़ते नजर आए। ओम जय गंगे माता की आरती पर लोग भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें