फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम रैली', रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम…दिखी मातृशक्ति की ताकत

Thu, 15 Aug 2024 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मां तुझे प्रणाम रैली से पूर्व मोतीझील में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्रों, सामाजिक संगठन और एनसीसी कैडेट्स ने नृत्य, योग, झांकियों में एकता और मातृशक्ति की ताकत दिखाई।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के विकास और भविष्य की उम्मीदों की रणनीति तय करने वाला नगर निगम गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के जोश, उमंग और उल्लास का साक्षी बना। जहां नन्हें-मुन्नों के साथ युवाओं और वरिष्ठजनों ने नृत्य, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता, भाईचारा, देशभक्ति के साथ मातृशक्ति की ताकत का अहसास कराया। मौका था अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम रैली के आयोजन से पूर्व झंडारोहण कार्यक्रम का।

विज्ञापन

इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं, सैन्य अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय ने बलिदानी शैलेंद्र सिंह के परिजनों के साथ संयुक्त रूप से डिजिटल तरीके से 65 फुट लंबा तिरंगा फहराया। पूर्व सांसद सत्ता पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, डीएम विजय सिंह, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मंच पर मौजूद रहे।
सबसे पहले रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से शुभारंभ हुआ। छात्रा अनिका मोहन ने सुंदर नृत्य से शुरुआत की। उसकी प्रस्तुति ने विविधता में एकता का संदेश दिया। इसके बाद आई ओम श्रीविनायक के बच्चो की टीम ने मैं कहीं भी रहूं..., ए वतन ए वतन गीत पर डांस कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टीम में आर्यन, परी, आरोही, सताक्षी, शौर्य, परिधि, रुद्रा, सुकन्या शामिल रहीं। अमर उजाला अपराजिता की ओर से ज्योति, कशिश, रोशनी, संगीता, अंजली, अनुराधा ने देश की समग्रता और अखंडता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

हर स्टंट दांतों तले अंगुलियां दबाने वाले थे
अपराजिता की वैष्णवी ने झांसी की रानी की झांकी निकाली। उनकी प्रस्तुति और हाव भाव पर जमकर तालियां बजीं। पीएफसी फिल्म्स की ओर से रितिका, साक्षी, खुशी, परी, ओजस्वी ने तेरी मिट्ठी में मिल जावां गीत पर डांस कर लोगों को भावुक किया। पीएसी बैंड ने सभी वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी कर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा...की जोश भरने वाली धुन निकाली। इसके बाद आए ग्रुप के करतबों को देख हर कोई रोमांचित हो उठा। उनके हर स्टंट दांतों तले अंगुलियां दबाने वाले थे।

सिर्फ योग नहीं किया, तिरंगे को लेकर पिरामिड भी बनाया
टीम में शामिल शिवम मिश्रा, जहान्वी मिश्रा, प्रिंस, आरव अरोड़ा, दीपांजलि, रमनदीप कौर, शिव, सुमति ने शुभम करोती कल्याणम श्लोक पर न सिर्फ योग किया, बल्कि तिरंगे को लेकर पिरामिड बनाया। वूमेन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी की सदस्यों ने देशभक्ति गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। एसोसिएशन की ओर से डॉ. प्रतिभा मिश्र, रुचि, रानू, सोमाली, डिंपल, विनीता, किरण, मान्या, विभा, वंदना आदि मौजूद रहीं। डॉ. आरती मोहन ने दिल दिया है जान भी देंगे...गीत गया।

आई लव माई इंडिया गाने पर शानदार डांस किया
भारतीय महिला उद्यमी परिषद की रचना शर्मा, मंजू निगम, नीता, सरिता द्विवेदी, निधि रस्तोगी, सीमा शुक्ला ने ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का...देशभक्ति गीत पर डांस किया। गुरुद्वारा बाबा नामदेव की ओर से सिख समाज के लोगों ने वंदेमातरम वंदेमातरम सुजलाम सुफलाम..., मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती...गीत पर मनोहारी डांस प्रस्तुत किया। बांसमंडी क्षेत्र से मां समीना और पिता मो. सोएब हसन के साथ आई आठ साल की अरिजा फातिमा ने आई लव माई इंडिया गाने पर शानदार डांस किया।

पॉलिथीन और जूट के वस्त्र पहन किया कैटवॉक
खुशहाल बेटियां, खुशहाल समाज संस्था की ओर से वेस्ट मटेरियल से बनाए गए वस्त्रों को पहन कर छात्राओं ने कैटवॉक किया। सौम्या कुशवाहा, पार्वती यादव, रेणुका वर्मा, साजिया, फातिमा पॉलिथीन और जूट के बोरे से तैयार सूट, फ्रॉक सूट और कुर्ती पहन कर स्टेज पर आईं।

भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम दिखाया
अखंड हिंद फौज की ओर से डीसीओ निखिल दुबे, देवेश त्रिपाठी, अजीत गुप्ता और उनकी टीम ने हैरत अंगेज पिरामिड बनाए। इनकी प्रस्तुति पर महापौर भी खुद को रोक नहीं सकीं और स्टेज पर चढ़कर भारत माता के जयकारे लगाए।

नारी शक्ति के रूप ने मन मोहा
दबौली की रहने वाली एकता वर्मा नारीशक्ति का रूप धरकर आईं। उन्होंने दिखाया की कैसे एक नारी मां के साथ साथ डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और अन्य जिम्मेदारी निभा सकती है।  उसमें शक्ति, प्रेम, ममता के साथ भावनाएं भी रहती हैं।

भारत माता के जयकारों से गूंजा मोतीझील
अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रमेश अवस्थी, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह अपने निर्धारित मार्ग से होकर गुजरी, जिसका जगह जगह स्वागत हुआ। शहरवासियों ने रास्ते में पुष्प वर्षा की। जलपान और खाने पीने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

तीन रंगों में सजधज कर पहुंचे बच्चे
अमर उजाला की रैली और मोतीझील में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने तीन रंगों में सजधज कर पहुंचे। इसमें एक से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे शामिल रहे। कोई नेहरू टोपी और कुर्ता पहनकर आया, तो कोई तिरंगे की फ्रॉक पहनकर इठलाती नजर आई। कोई अपने माता पिता के गोद में आया, तो कोई बाइक के पीछे तिरंगा लहराता दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें