अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेयर में एक्सपर्ट्स ने दिए ये कॅरियर टिप्स
Thu, 05 Jul 2018 02:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- छात्र-छात्राओं से मुखातिब हुए एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक
- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य-18 एजुकेशनल फेयर का समापन
- हजारों छात्र उमड़े, छात्रों ने मोबाइल, संजू फिल्म के टिकट सहित कई उपहार जीते
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से कानपुर के शास्त्री नगर स्थित होटल भाटिया में एजुकेशनल फेयर लक्ष्य-18 का शानदार समापन हुआ। हजारों की संख्या में उमड़े युवाओं को देशभर के कई शिक्षण संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने कॅरियर की सही राह दिखाई।
विज्ञापन
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक भी छात्रों से मुखातिब हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सफलता के टिप्स दिए। बोले, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके चलना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करिए। कई कठिनाइयां आपको मिलेंगी लेकिन उनसे घबराने की बजाय उनका सामना करिए। प्रो. पाठक ने पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान के चयन को जरूरी बताया। बोले, इसके लिए एडमिशन हासिल करने से पहले संस्थान की पूरी जानकारी हासिल करिए। इसके पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तम कॅरियर के निदेशक अरूणेंद्र सोनी, वाईके उत्तम, तिवारी एग्रीकल्चरल क्लासेज के निदेशक संजीव तिवारी, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन की प्रिंसिपल रूचि सेठ, कामद शाइनिंग स्कूल के प्रिंसिपल अखिलेश शुक्ला, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पीआर मैनेजर अभिषेक सेंगर सहित कई लोगों को सम्मानित किया। इसके अलावा सत्र 2017-18 में 12वीं 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 1480 छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों ने खुशी जताई।
मोबाइल फोन, प्रेस, संजू फिल्म के टिकट सहित कई इनाम दिए गए
अमर उजाला जॉब फेयर
फेस्टिवल के आखिरी दिन भी छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, स्कॉलरशिप टेस्ट सहित कई तरह के आयोजन कराए गए। इसमें चार छात्रों को मोबाइल फोन, करीब 80 छात्रों को फिल्म संजू के टिकट्स दिए गए। इसके अलावा भी करीब 25 छात्र-छात्राओं को क्विज में सही जवाब देने पर ढेरों इनाम दिए गए।
आयोजन में इनका है अहम सहयोग
अमर उजाला जॉब फेयर
भाभा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, एक्सिस कॉलेजेस, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स, रामा यूनिवर्सिटी, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, उत्तम करियर इन्स्टीट्यूट, कैपिला मेरीटाइम करियर इन्स्टीट्यूट, इण्डस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, शिमला यूनिवर्सिटी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सर पदमपत सिंघानिया स्कूल, एमएम यूनिवर्सिटी, अभिनव सेवा संस्थान, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, जे.डी. इन्स्टीट्यूट, मारूला इंट्रेंस क्लासेस, एब्रोड एजूकेशन कन्सलटेंट, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एवं अन्य हैं। गिफ्ट पार्टनर ऋचा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आशीष पांडेय समाजसेवी हैं। रेडिया पार्टनर रेड एफएम है।
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर पनकी की प्रिंसिपल सुषमा सक्सेना, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक सुकरान चंदेल, स्टार क्लासेज के निदेशक डॉ. अरविंद राजपूत, ज्योति इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल आकांक्षा श्रीवास्तव, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल बिना मिश्रा, ऑक्सफोर्ड मॉडल इंटर कॉलेज टीपी नगर के प्रिंसिपल सुरेंद्र नाथ शर्मा शामिल हैं।