फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला 'जुनून खेल का': पहले दिन हुई बालक वर्ग की प्रतियोगिता, कुश्ती में बच्चों ने दिखाया दम, ये बने विजेता

Thu, 14 Sep 2023 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी ने किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक व खेल अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
दो दिवसीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बेसिक शिक्षा विभाग व अमर उजाला जुनून खेल के तहत बुधवार को दो दिवसीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता रतनलालनगर स्थित हरमिलाप स्कूल में हुई। इसमें पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें बिल्हौर, चौबेपुर, बिधनू, सदर बाजार कल्याणपुर, पतारा, भीतरगांव ब्लॉक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ हरमिलाप की प्रिंसिपल मीनू गोसाई, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी ने किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक व खेल अनुदेशक शामिल रहे। अर्चना सागर ने रंगोली का प्रदर्शन कर सभी अतिथियों व बच्चों को मोहित किया।
इनके संयोजन में हुई प्रतियोगिता
क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी व रीता के संयोजन में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मंजूलता, कुलविंदर सिंह भल्ला, समशुन आरा, वंदना शुक्ला, आशा कटियार, शंकर लाल, आलोक अवस्थी, प्रभात कुमार उपाध्याय, सुरेश गौड़, मंडन मिश्रा, श्यामजी, जरयाब, शकील, आकाश बाजपेई, मीडिया प्रभारी वसुंधरा वर्धन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने विजेता

  • 25 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में चौबेपुर गोपालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिवा प्रथम स्थान पर रहे।बिल्हौर गोहलियापुर के कंपोजिट विद्यालय के अंकित दूसरे स्थान पर रहे।
  • 30 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में बिधून पिपौरी के कंपोजिट विद्यालय के आकाश प्रथम रहे। कल्याणपुर के कंपोजिट विद्यालय रेवरी के लव कुश दूसरे स्थान पर रहे।
  • 35 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में भीतरगांव अमौर कंपोजिट विद्यालय के सूरज प्रथम रहे। कल्याणपुर विद्यालय रेवरी कंपोजिट स्कूल के अमन द्वितीय स्थान पर रहे।
  • 40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में कल्याणपुर रेवरी कंपोजिट विद्यालय के साहिल प्रथम स्थान रहे। भीतरगांव कोरथा कंपोजिट विद्यालय के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे।
  • 45 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में पतारा भगवंतपुर के कंपोजिट विद्यालय के अनिरुद्ध बाजपेई प्रथम रहे। बिधून कठारा के कंपोजिट विद्यालय के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें