कानपुर में बेसिक शिक्षा विभाग व अमर उजाला जुनून खेल के तहत बुधवार को दो दिवसीय जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता रतनलालनगर स्थित हरमिलाप स्कूल में हुई। इसमें पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें बिल्हौर, चौबेपुर, बिधनू, सदर बाजार कल्याणपुर, पतारा, भीतरगांव ब्लॉक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हरमिलाप की प्रिंसिपल मीनू गोसाई, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी ने किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक व खेल अनुदेशक शामिल रहे। अर्चना सागर ने रंगोली का प्रदर्शन कर सभी अतिथियों व बच्चों को मोहित किया।
इनके संयोजन में हुई प्रतियोगिता
क्रीड़ा प्रभारी विकास तिवारी व रीता के संयोजन में प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर मंजूलता, कुलविंदर सिंह भल्ला, समशुन आरा, वंदना शुक्ला, आशा कटियार, शंकर लाल, आलोक अवस्थी, प्रभात कुमार उपाध्याय, सुरेश गौड़, मंडन मिश्रा, श्यामजी, जरयाब, शकील, आकाश बाजपेई, मीडिया प्रभारी वसुंधरा वर्धन आदि मौजूद रहे।