फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेन्ट की दुनियाः यहां ज्वाइंट फैमिली की तरह सेलिब्रेट होते हैं होली-दिवाली, ईद और क्रिसमस

Mon, 09 Oct 2017 01:44 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
48 घरों का एक परिवार ‘नागेश्वर विला’
विज्ञापन
शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर अब तेजी से सुदृढ़ होता जा रहा है यही कारण है कि कानपुर महानगर देश के बड़े मेट्रो शहरों की लिस्ट में शामिल होने के लिए रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आपको बता दें मौजूदा समय में इस शहर की जनसंख्या 45 लाख के करीब है और आने वाले समय में ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा। इस बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए अकेले कानपुर शहर में चार लाख आशियानों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


कानपुरवासियों ने अब फ्लैट कल्चर को अपनाना शुरू कर दिया है। इसका कारण है ‘सिक्योरिटी और लग्जीरियस लाइफस्टाइल’। अमर उजाला ‘अपार्टमेन्ट की दुनिया’ सफर में आज हम पाठकों को ले जा रहे हैं आपसी प्रेम, धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक तालमेल की ऐसी दुनिया एक ऐसे अपार्टमेन्ट में जहां घरों में तो दीवारें हैं पर सबके दिल एक दूसरे के लिए पूरी तरह खुले हुए हैं। आज हम बात कर रहे हैं कानपुर स्वरूप नगर में बने ‘नागेश्वर विला अपार्टमेन्ट’ की। इस अपार्टमेन्ट में यूं तो 48 फ्लैट हैं पर इसे अपार्टमेन्ट कहने की जगह 48 घरों का एक परिवार कहना ज्यादा उचित होगा।  स्वरूप नगर में बने इस अपार्टमेन्ट में सभी फ्लैट फोर बीएचके हैं। यहां रहने वाले सभी परिवार ईद, होली, दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहार एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन यहां रह रहे लोगों की जरूरतों का ध्यान रखती है और उनकी समस्याओं को दूर करती है। नागेश्वर विला में जितने भी परिवार हैं सभी एक साथ मिल-जुलकर संयुक्त परिवार (ज्वाइंट फैमिली) की तरह रहते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते हैं।

नागेश्वर विला अपार्टमेन्ट की सबसे बड़ी विशेषता

नागेश्वर विला अपार्टमेन्ट में चल रहीं दीपावली की विशेष तैयारियां, खूब मचेगी धूम
यहां साल में एक बार सबसे बड़ा आयोजन ‘दीपावली मिलन समारोह’ के नाम से होता है जिसमें सभी फ्लैट में रह रहे परिवारों के सदस्य और उनके रिश्तेदार एक साथ शामिल होते हैं। यह आयोजन दीपावली के बाद जो भी पहला रविवार होता है उसी दिन बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस अपार्टमेन्ट में चार पेशेवर डॉक्टर रह रहे हैं। यहां अगर कोई भी बीमार होता है तो सबसे पहले उनका इलाज वहीं के डॉक्टर कर देते हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां सुबह से देशभक्ति के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं जो देर शाम तक चलते हैं। बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर 15 अगस्त के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
 

अपार्टमेंट में सबसे सम्मानित हैं कपूर दंपति

नीतू गुप्ता, पूनम कपूर, आभा महेश्वरी, विधु खमेसरा, मीतू खंडेलवाल (दाएं से बाएं)
बुजुर्ग कपूर दंपति इस अपार्टमेन्ट में सभी के दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची हैं। 70 और 80 के दशक में रोटरी क्लब ऑफ इंटरनेशनल महिला विंग की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रह चुकीं और श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन की सबसे पहली कल्चरल सेक्रेट्री डॉ. पूनम कपूर और उनके पति पशुपति नाथ कपूर यहां के सम्मानित शख्सियत हैं। पशुपति नाथ ने भारत की पहली आईआईटी खड़गपुर से 1955 में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) किया है। डॉ. पूनम कपूर नामी गिरामी कवयित्रियों में से एक हैं। हाल में डॉ. पूनम की लिखी किताबें ‘नेह का नीर- काव्य संग्रह’ और ‘सफलता के सिद्धांत एवं रहस्य’ युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
 
विज्ञापन

सोसाइटी वालों के अपने विचार..........

डॉ. एके तिवारी, मोहम्मद असद, तरुण खमेसरा
एक दूसरे के घर जाकर मनाते हैं करवाचौथ और भाई दूज
डॉ. विधु खमेसरा जो पेशे से एक आई सर्जन हैं और नागेश्वर विला अपार्टमेन्ट में कल्चरल ईवेन्ट ऑर्गेनाइजर का काम देख रही हैं उन्होंने बताया कि दीपावली पर अपार्टमेन्ट को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाती हैं। करवाचौथ, दिवाली और भाई दूज त्योहार को हम सभी एक दूसरे के घर जाकर मनाते हैं। नीतू गुप्ता ने बताया कि बच्चे और बड़े अपार्टमेन्ट में रह रहे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर हर त्योहार उत्साह के साथ मनाते हैं। दीपावली के बाद क्रिसमस और लेट नाइट न्यू ईयर पार्टी मनाई जाती है। श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश माथुर इन दिनों अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कानपुर शहर से बाहर हैं। उनकी जगह अपार्टमेन्ट की पूरी जिम्मेदारी सेक्रेट्री डॉ. अजय तिवारी और वाइस प्रेसिडेन्ट मोहम्मद असद संभाल रहे हैं।

यहां सालों से हर तीज त्योहार बेहद उल्लास के साथ मनाया जाता है। मौका होली-दिवाली का हो या ईद का। हम सभी एक परिवार की तरह त्योहार मनाते हैं। सांस्कृतिक तालमेल और आपसी प्रेम नागेश्वर विला की सबसे बड़ी विशेषता है। -------------- मोहम्मद असद, वाइस प्रेसिडेन्ट- श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेन्ट में रहने का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा की भावना और एक ही छत के नीचे 24 घंटे सभी सुविधाएं मिलना है। यहां सभी की जरूरतों और सुख दुख का ख्याल रखा जाता है। ----------- डॉ. अजय तिवारी, सेक्रेट्री-श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

इस अपार्टमेन्ट को बने कई साल हो चुके हैं। लेकिन 2006 में यहां के फ्लैटों में लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। उनका कहना है कि पूरे अपार्टमेन्ट के लोग इतना जुड़े हुए हैं कि पूरा अपार्टमेन्ट ही परिवार होने का एहसास देता है। ----------तरुण खमेसरा, कोषाध्यक्ष-  श्रीनागेश्वर विला फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें