फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: मेडल, मोमेंटो और सर्टिफिकेट पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Tue, 08 Sep 2020 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेधावी छात्रों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ने कानपुर, इटावा, फतेहपुर, औरैया और उन्नाव में यूपी बोर्ड की राज्य मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। सभी मेधावियों को मेडल, मोमेंटो, सर्टिफिकेट के साथ अमर उजाला की ओर से प्रकाशित करंट अफेयर्स की पुस्तक भी दी गई। कानपुर के कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड की दसवीं में प्रदेश में 9वें स्थान पर आने वाले अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर रार के छात्र शोभित कुमार (94.83 प्रतिशत) व 10वें स्थान पर आने वाली सेंट जेवियर स्कूल नारामऊ इंटर कॉलेज की छात्रा अर्शिमा शेख (93.83 प्रतिशत) को जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


फतेहपुर के विकास भवन में जिलाधिकारी संजीव सिंह, सीडीओ सत्यप्रकाश और डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली मनु मिश्रा (93
फीसदी), दसवीं में प्रदेश में पांचवां स्थान लाने वाली हिमांशी विश्वकर्मा (94.67 फीसदी), छठवां स्थान पाने वाले निशांत पटेल (94.50 फीसदी) और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहने वाले अंकित अग्निहोत्री (94.17) और भानवी द्विवेदी (94.17) को शील्ड, मेडल, ईयर बुक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्नाव के विकास भवन सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीएम रवींद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि डीआईओएस राकेश कुमार ने इंटरमीडिएट में 94.4 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान पाने वाले ब्रिलियंट एकेडमी के छात्र वैभव द्विवेदी व 92.60 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करने वाली त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की छात्रा रिद्धिमा को मोमेंटो, मेडल, प्रमाणपत्र व अमर उजाला की इयर बुक देकर सम्मानित किया।

इटावा के कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएम जेबी सिंह ने अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित यादव और मां नारायणी इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्रा दीपिका को सम्मानित किया है। दोनों मेधावियों ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में  94.33 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

औरैया के कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल करने वाले उत्कर्ष शुक्ला को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेधा को मिला सम्मान तो आई मुस्कान 
कानपुर में अमर उजाला की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश और जिले में टॉप करने वाले आठ मेधावियों को जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने सम्मानित किया।

यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान पाने वाले अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर रार के छात्र शोभित कुमार (94.83 प्रतिशत) और दसवें नंबर पर आने वाली सेंट जेवियर स्कूल नारामऊ इंटर कॉलेज की छात्रा अर्शिमा शेख (93.83 प्रतिशत) को मेडल, मोमेंटो, प्रमाणपत्र और अमर अमर उजाला की ओर से प्रकाशित करंट अफेयर्स की पुस्तक दी गई। दसवीं में जिले में तीसरे स्थान पर आने वाली महर्षि डीबीएल इंटर कॉलेज की निधि देवी (93.67 फीसदी) को भी सम्मानित किया गया। 

वहीं, 12वीं की परीक्षा में जिले में पहला स्थान पाने वालीं शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की मधु यादव (91 फीसदी), दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आदर्श कुमार गुप्ता (90 फीसदी) और  कुमारी उद्यान विद्यालय की प्रगति श्रीवास्तव (90 फीसदी) को सम्मान किया गया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहीं ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा रत्नप्रिया (89 फीसदी) और आरपीएमआईसी स्कूल यशोदा नगर की छात्रा आयुषी साहू (89 फीसदी) को भी सम्मानित किया गया। रत्नप्रिया शहर से बाहर थीं, इसलिए पुरस्कार स्कूल के प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह ने लिया। कार्यक्रम में एडीएम सिटी अतुल कुमार और डीआईओएस सतीश तिवारी मौजूद रहे। 

मेहनत से ही सपने होंगे साकार 
डीएम आलोक तिवारी ने कहा कि काफी समय बाद आज एक अच्छे कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपनों को साकार करने के लिए मेहनत के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। यह लंबी पारी की अभी शुरुआत मात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें