कानपुर- लॉकडाउन में अपने हुनर को नए आयाम दीजिए। इसके लिए अमर उजाला अपने सभी पाठकों के लिए लाया है फन-टास्टिक टाइमपास प्रतियोगिता। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हो रही है, जिसमें हर किसी को हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। अमर उजाला ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता, शो योर टैलेंट (सिंगिग, डांसिंग कविता, वाद्य यंत्र बजाना आदि), कुकिंग प्रतियोगिता के साथ साथ मैसेज फॉर कोरोना वॉरियर्स प्रतियोगिता शुरू की है।
इन सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी को अपना वीडियो बनाकर भेजना है। अगर आपका वीडियो सबसे अलग और इनोवेटिव हुआ तो अमर उजाला उसे अमर उजाला फेसबुक पेज पर अपलोड करेगा और अखबार में भी प्रकाशित करेगा। वीडियो की अवधि दो से चार मिनट की होनी चाहिए। कई शहरवासियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना वीडियो साझा किया। इसमें चुने गए विजेताओं के वीडियो अमर उजाला के फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए हैं।
इसके साथ ही अमर उजाला के फेसबुक पेज पर रोज शहर के जाने-माने शेफ और आर्टिस्ट लाइव होकर रचनात्मक चीजें सिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी इन मेंटर की ओर से सिखाई गई चीजों का वीडियो भी बनाकर भेज सकते हैं। चुने गए वीडियो देखने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिए गए स्कैन कोड को स्कैन करें। साथ ही अमर उजाला फेसबुक पेज को फॉलो भी करें। इस नंबर पर भेजें वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर अपना वीडियो भेजें। वीडियो के साथ नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखें। अधिक जानकारी के लिए इसी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टिक टॉक या अन्य किसी एप से वीडियो ना बनाए।
यह हैं 23 अप्रैल के विजेता सृष्टि सिंह शारदा नगर (गायन), अभिषेक सिंह कर्नलगंज (गायन), इंद्राणी दादा नगर (गायन), श्रद्धा मिश्रा बर्रा -6 (गायन), अरुशी बाजपेई पशुपति नगर नौबस्ता (गायन वाद्ययंत्र के साथ), प्रांजुल तिवारी शिवराजपुर (गायन वाद्ययंत्र के साथ), अनुष्का शर्मा बिल्हौर (गायन), सृष्टि मेहरोत्रा नवाबगंज (गायन वाद्ययंत्र के साथ), ईशा शुक्ला इंद्र नगर (कविता), अनन्या वर्मा किदवई नगर (कविता), आयुषी रावतपुर गाव (कविता), अभिषेक पटेल जवाहर नगर (कविता), मोहित राजपूत दबौली (मैसेज फॉर कोरोना वारियर्स ), आकाश गुप्ता नवाबगंज (मैसेज फॉर कोरोना वारियर्स ), सौरभ अग्निहोत्री कल्याणपुर (मैसेज फॉर कोरोना वारियर्स ), नवाब अंसारी कानपुर (मैसेज फॉर कोरोना वारियर्स ), दीपाली गुप्ता शास्त्री नगर (डांस) तपस्या मोहन शास्त्री नगर (डांस), अष्ट पांडे मनीराम बगिया (डांस), हर्षिता गुप्ता किदवई नगर (डांस) ज़ेबा रज़्ज़ाक (क्राफ्ट), सौम्या सिंह आवास विकास कल्याणपुर (क्राफ्ट), आयुषी वर्मा पनकी (क्राफ्ट) आदित्य वर्मा कानपुर (ड्राइंग) श्वेता रतन कल्याणपुर (कुकिंग)।