फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ईंट से सिर कुचलकर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, सनसनी

Fri, 24 Apr 2020 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूराबहादुर निवासी नीरज पांडे एक ईंट भट्ठे पर कार्य करता था। शुक्रवार सुबह उसका पिता राधेश्याम (70) से घरेलू विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आए नीरज पांडे ने ईंट से अपने पिता राधेश्याम का सिर कुचल दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में राधेश्याम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विजय कुमार राना और देहात कोतवाली के कोतवाल रंधा सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्यारोपी अविवाहित है। उसका बड़ा भाई प्रमेंद्र पांडे परिजनों से अलग ग्राम बढैय्यनपुरवा में रहता है, जबकि छोटा भाई नन्हे मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें