फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगशाला में आएं, निर्मल तन-मन पाएं 

Sun, 18 Jun 2017 01:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
योग के लिए सभी धर्म के लोग हुए एकजुट
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित होगी। इसमें श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराएंगे। स्वामी शिवपाद वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में प्रशिक्षण दे रहे हैं।  योगशाला सुबह 5 से 6:30 बजे आयोजित होगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जैन समाज के प्रमुख कमलमुनि कमलेश (राष्ट्रसंत) की अध्यक्षता में सर्वधर्म, सर्वसमाज से जुड़े प्रमुख लोगों की बैठक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज में हुई। इस मौके पर विभिन्न धर्म गुरुओं, सामाजिक संगठनों, व्यापार संगठनों, इनरव्हील और रोटरी क्लबों के सदस्यों ने योगशाला को सफल बनाने की शपथ ली।  
विज्ञापन

पूरे देश में 70 हजार किमी पदयात्रा कर जैन संत कमलमुनि कमलेश (राष्ट्रसंत) कानपुर आए हैं। उन्होंनेे कहा कि अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। योग दिवस पर 21 जून को योगशाला को सफल बनाने के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों को मानने वाले लोग आएं और अपने साथ योगशाला में लोगों को भी लाएं। पनकी महंत जितेंद्रदास पनकी मंदिर में आने वाले भक्तों को जागरूक करें। सिखों के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड गुरुद्वारों में जाकर संगत को जानकारी दें। ईसाई समाज के पंकज मलिक  चर्चों में प्रार्थना के बाद लोगों को निमंत्रण दें। मुस्लिमराष्ट्रीय मंच के कानपुर प्रांत के संयोजक शमी अंसारी मदरसों में युवाओं को बेदार (जागरूक ) करें। कमलमुनि ने कहा कि योग को किसी मजहब या धर्म से न जोड़ें। बल्कि इसे अपने स्वास्थ और शरीर से जोड़ें। जब शरीर मजबूत होगा तभी आप धर्म की बात कर सकेंगे। 
 

धर्म को योग से न जोड़ें

अमर उजाला कार्यालय में बैठक
पनकी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने कहा कि धर्म को योग से न जोड़ें। यदि आप ऐसा करेंगे तो अपने शरीर को क्षीण करेंगे। 21 जून को बड़ी से बड़ी संख्या में परशुराम वाटिका पहुंचे ताकि कानपुर शहर से योग के लिए अच्छा संदेश जाए और मिसाल पेश करें।
आनंदेश्वर मंदिर महंत रमेशपुरी ने कहा कि मुझे कैंसर हो गया था और मेरी आवाज चली गई थी। पर योग से आज मेरी आवाज पुन:लौट आई। इसलिए योग को अपनाएं और लोगों को भी जागरूक करें। इसे एक दिन ही न करें बल्कि  365 दिन अपनाएं।मुस्लिमराष्ट्रीय मंच कानपुर प्रांत संयोजक शमी अंसारी ने कहा कि मुझे योग से कोई आपत्ति नहीं है। अल्लाह की इबादत में भी योग है। मदरसों में योग को तरजीह दी जाएगी। 21 जून को बड़ी संख्या में मदरसों से युवाओं को लाया जाएगा। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
हरविंदर सिंह लार्ड, प्रधान, श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को अलग नहीं होना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जो सभी को जोड़ती है। इसके लिए हमसभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और इस आयोजन को सफल बनाना होगा। योग है तो शरीर है।
मसीह समाज के अध्यक्ष पादरी पंकज मलिक ने कहा कि आज हमसभी एक मंच पर योग की सफलता के लिए एकजुट हुए हैं। निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। पूरे ईसाई और मसीह समाज को जागरूक किया जाएगा और योगशाला में लाया जाएगा। इस क्रम को आगे भी बढ़ाया जाएगा।
सिंधी कालोनी शास्त्री नगर के महामंत्री अमित खत्री ने कहा कि सिंधी समाज की ओर से योगशाला को पूरा समर्थन है। सिंधी कालोनी शास्त्री नगर, रतनलाल नगर, पी रोड, आर्यनगर क्षेत्रों में जाकर सिंधी समाज के अलावा अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
रोटरी क्लब जोनल लिट्रेरेसी हेड नवीन मोहिनी निगम ने कहा कि अमर उजाला को बधाई जो इतने सुंदर मंच पर हमलोगों को आमंत्रित किया है। एक सुंदर मन और शरीर के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योगशाला के लिए सभी क्लबों की सह भागिता विशेष तौर पर होगी।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि योग के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करना होगा। आज बच्चे रात में दो बजे तक मोबाइल में लगे रहते हैं और सुबह देर तक सोते है। इसलिए योग की सबसे अधिक आवश्यकता युवाओं को है। योगशाला के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। स्कूल कालेजों, सामाजिक संस्थाओं, क्लबों में हर सप्ताह योग का आयोजन हो। इसमें वर्ष भर सबसे अच्छा योग कराने वाले को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार पंडित होटल की ओर से दिया जाएगा। योग की किताब भी मेरी ओर से वितरित होगी। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है
         
विज्ञापन

ये लोग रहे बैठक में मौजूद

अमर उजाला कार्यालय में योगशाला कार्यक्रम को लेकर बैठक
मां गंगा सेवा समिति के संस्थापक अरुणपुरी महाराज, पनकी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्रदास, आनंदेश्वर मंदिर के महंत रमेशपुरी, कानपुर मसीह समाज के अध्यक्ष पंकज मलिक, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कानपुर प्रांत के संयोजक शमी अंसारी, सिंधी समाज के अमित खत्री, नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया, स्थानक जैन समाज के अध्यक्ष धनंजय जैन, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे, कानपुर किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी, प्रोवेंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन केप्रदेश अध्यक्ष मनोज बंका, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री आलोक अग्रवाल, दिनेश बरासिया, पी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश मेघानी, रोटरी क्लब आफ कानपुर वेस्ट के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, रोटरी क्लब आफ न्यू कानपुर की चार्टर्ड सेक्रेटरी विनोद ऋषि, रोटरी क्लब आफ कानपुर विनायकश्री की अध्यक्ष मंजू बांगड़, इनरव्हील क्लब आफ कानपुर इडेन के चेयरमैन ग्रुप रिप्रेंजटेटिव आरती त्रिपाठी, इनरव्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सरोज कटियार, रोटरी क्लब के जोनल लिट्रेरेसी हेड नवीन मोहिनी निगम, इनरव्हील क्लब आफ कानपुर की अध्यक्ष बिंद जैन, पूर्व सचिव अनीता अग्रवाल, साधना गुप्ता, डा.मयंक व परमट मंदिर के पुजारी अजय पुजारी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें