ये दस्तावेज साथ लाएं
आधार कार्ड, एक कलर फोटो पासपोर्ट साइज, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूपी आई कार्ड, आय प्रमाण पत्र सभी स्रोतों से आए 22500 रुपये प्रतिमाह से कम हो।
ऐसे पहुंचे जीजीआईसी
जिला मुख्यालय कर्वी में धनुष तिराहे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एलआईसी भवन के पास जिला पंचायत कार्यालय के बगल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए पैदल, रिक्शा व अन्य वाहन के साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से सीधे ई रिक्शा या टेंपो से एलआईसी भवन के मोड़ पर आकर कॉलेज पहुंच सकते हैं।