फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल आज, प्रतिभागी दौड़ाएंगे दिमागी घोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शतरंज प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। यह एचबीटीयू के वेस्ट कैंपस स्थित शताब्दी भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूल और संस्थानों से चयनित 306 खिलाड़ी सीनियर, जूनियर, ओपन और सबजूनियर वर्ग में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए शहरभर से करीब 2500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। प्रारंभिक दौर की प्रतियोगिताएं विभिन्न स्कूलों में हुई थीं, जिनके आधार पर श्रेष्ठ 306 खिलाड़ियों को फाइनल के लिए चुना गया। अब यह खिलाड़ी अपनी एकाग्रता, रणनीति और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने की चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, एचबीटीयू प्रशासन और जिला चेस एसोसिएशन सहयोग कर रहा है । समापन समारोह में डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी और एचबीटीयू के रजिस्ट्रार अमित राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।

पुरस्कार राशि

सीनियर, जूनियर और ओपन वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं सब जूनियर वर्ग में विजेताओं को क्रमशः 3100, 2100 और 1500 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें